राज्य में 3 सप्ताह का सख्त लॉकडाउन? विजय वडेट्टीवर का बड़ा बयान

मुंबई : राज्य में दिन-प्रतिदिन कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण बहुत रफ्तार से बढ़ रहा है। इस पृष्ठभूमि पर  राज्य सरकार ने राज्य में सख्त प्रतिबंध लगाते हुए वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। लेकिन राज्य सरकार के फैसले का विरोध विपक्षी और राज्य के व्यापारी कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि प्रतिबंधों में ढील दी जाए। इसी बीच विजय वडेट्टीवर ने राज्य में तीन सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन का संकेत दिया है।

राज्य में आज शाम से शुरू होने वाले वीकेंड लॉकडाउन के बारे में पूछे जाने पर, वडेट्टीवर ने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन की आवश्यकता थी। मरीजो की संख्या जिस रफ्तार से बढ रही है उस से लग रहा है अगले 10 दिनों में महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए ऐसी स्थिति में पूर्ण लॉकडाउन करना पड़ेगा। रेलवे पर प्रतिबंध लगाना होगा और यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि कहीं भी भीड़भाड़ न हो।

वडेट्टीवर ने आगे कहा कि स्थिति को संभालने के लिए चाहे जितने भी उपाय किए जाएं,  मेनपावर कम पड़नेवाले हैं। डॉक्टर, नर्स कम पड़ने वाले हैं। जो साढ़े चार हजार डॉक्टर अंतिम परीक्षा में पास होने वाले हैं उन्हें राज्य के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जा रहा है। फिर भी मेनपावर कम पड़ रहे हैं। इसलिए मैं मुख्यमंत्री से वीकेंड लॉकडाउन नहीं बल्कि तीन सप्ताह के लिए सख्त लॉकडाउन करने के लिए कहूंगा।

लॉकडाउन किए बिना मासूम लोगों की जान नहीं बचाई जा सकती। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता है, ऐसा कहते हुए हम मुख्यमंत्री से तीन सप्ताह के लॉकडाउन का अनुरोध करेंगे। कांग्रेस मंत्री नहीं बल्कि आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के रूप में कोरोना के कारण पैदा हुए हालात और केंद्र की उदासीनता के कारण यह मांग कर रहे हैं।