70 रूपए के कंडोम के चक्कर में 3 लाख गंवाया

70 रूपए का कंडोम खरीदने के चक्कर में एक व्यक्ति ने 3 लाख से भी ज्यादा रकम गँवा दिया। यह घटना बिहार के भगलपुर की है। मेडिकल दुकान के पास स्कूटी खड़ी कर कंडोम लेने गया इतने में ही चोर ने स्कूटी की डिक्की में रखे 3 लाख गायब कर दिये।

मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति के पैसे चोरी हुए हैं वो एयरफोर्स असम में भर्ती है। उस व्यक्ति ने घंटाघर स्थित पोस्ट ओफिस से 3 लाख 10 हजार रुपए निकाला। उसने वो पैसे डिक्की में रख दिए और घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में कुछ सामान ख़रीदा और डिक्की में रखा। उस समय तक डिक्की में पैसे थे। उसके बाद आगे जाकर महावीर मेडिकल दुकान के सामने रुका। चाबी स्कूटी में ही लगा छोड़ कर मेडिकल में जाकर 70 रूपए का कंडोम खरीदा। उसके बाद वो स्कूटी के पास आया इतने में चोर ने पैसो पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को फोन पर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मेडिकल दुकान का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। डिक्की खुली दिखी लेकिन किसने खोला और किसने पैसे निकाला वो नहीं दिखा।