पुणे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हत्या के प्रयास की 3 घटनाएं  : स्वारगेट, विश्रांतवाड़ी और चंदननगर पुलिस स्टेशन में FIR 

पुणे , 24 मई : पुलिस कमिश्नर शहर के अपराध को खत्म करने का हर प्रयास कर रहे है। लेकिन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  रविवार को एक दिन में अलग अलग क्षेत्रों में 3  हत्या के प्रयास की घटना घटी. इसमें आवारा लोगों ने तेज धार हथियार से वार कर अपराधियों ने अपनी दहशत फैला दी।

पहली घटना स्वारगेट गुलटेकडी क्षेत्र में घटी घटना में दो शातिर अपराधियों  व उसके उसके दो नाबालिग साथियों ने हंगामा करते हुए तेज़ धार हथियार से वार कर एक की जान लेने का प्रयास किया। वह भी मध्य रात्रि में।  इस मामले में जख्मी युवक के पिता दिनेश खिलारे (उम्र 42 ) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार चिक्या उर्फ़ इस्तिया कांबले (उम्र 19 वर्ष ) व सागर मावस (उम्र 20 वर्ष ) को गिरफ्तार किया गया है।  जबकि उसके दो नाबालिग साथियों पर स्वारगेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  इस घटना में ऋषिकेश खिलारे नमक युवक जख्मी हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिक्या स सागर पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी है।  शिकायतकर्ता के बेटा और उसके दो दोस्त घर के पास बैठे थे।  इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता से उसके दोस्तों के बारे में पूछते हुए कहा कि हम इन्हे मारेंगे। इसके बाद विवाद करने लगे।  गाली-गलौज करते हुए तेज़ धार हथियार से वार कर जाने से मारने का प्रयास किया।  मामले की जांच स्वारगेट पुलिस कर रही है।

दूसरी घटना विश्रांतवाड़ी क्षेत्र में रात 8 बजे घटी. दो गुटों में विवाद होने के बाद आपस में मारपीट हो गई।  पहले चार लोगों ने मिलकर दो युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी और उनकी जाने लेने का प्रयास किया।  विश्रांतवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आशीष परदेशी (उम्र 19 ), शुभम महामुलकर (उम्र 21 ), विष्णु मुदलियार (उम्र 30 ) और शशिकांत जवलगे (उम्र 30 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले में मुख़्तार मसली (उम्र 24 ) ने शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायतकर्ता और उसके दोस्त रात 8 बजे आदर्श इंदिरानगर में रुके हुए थे।  इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों को मारना शुरू किया।  जबकि दूसरे गुट के तीन लोगों ने साढ़े आठ बजे विष्णु मुदलियार से मारपीट की।

इस दौरान शिकायतकर्ता युवक प्रशांत परदेशी झगड़ा छुड़ाने गया तो तिनो ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान लेने का प्रयास किया। इस दौरान डंडे से मारते हुए जमकर पिटाई करते हुए सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार किया।  इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रशांत परदेशी (उम्र 20 ) ने शिकायत दर्ज कराई है।  मामले की जांच विश्रांतवाड़ी पुलिस कर रही है।

तीसरी घटना चंदननगर क्षेत्र में घटी. मास्क नहीं पहने व्यक्ति जब कचरा डालने आया तो एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर दी।  कचरा डालने आये व्यक्ति ने  कहा कि वह इसकी पुलिस से शिकायत करेगा।  इस बात से गुस्से में आकर आरोपियों ने उसके साथ विवाद कर कोयते से हमला कर जाने से मारने का प्रयास किया।  इस मामले में पुलिस ने अक्षय सुशील बोरगे (उम्र 26 ), सुमित सुशील बोरगे (उम्र 30 वर्ष ) व वामन कोयजी झेंडे (उम्र 26 ) को गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले में संजय वसंत भोसले (उम्र 51 ) ने चंदननगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों वडगांवशेरी के मालवाड़ी गार्डन क्षेत्र में रहते है।  इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कचरा डालने के लिए आया।  उसने मास्क नहीं पहना था।  इस पर अक्षय ने उससे पूछा की मास्क क्यों नहीं पहने हो ? इसके बाद विवाद कर मारपीट की।  इस पर शिकायतकर्ता वहां आया और उसने अज्ञात व्यक्ति को पुलिस में जाकर शिकायत करने के लिए कहा।  इस बात से अक्षय को गुस्सा आ गया।  उसने पूछा टीम उसके वकील हो क्या ? और गाली गलौज करने लगा. इसके बाद तीन लोगों ने मिलकर शिकायतकर्ता और एक अन्य की पिटाई कर दी।  अक्षय ने कोयता से वार किया।  मामले की जांच चंदननगर पुलिस कर रही है।