जंगली सूअर के शिकार के मामले में 3 गिरफ्तार

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – जंगली सूअर की शिकार करने के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को मावल तालुका के नाणोली में शिरोता वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के नाम मीनश्री लाल बहेलिया (38), मिंजूस राकेश बहेलिया (20), चंदुरीबाई बाबुलाल बहेलिया (32, निवासी बहेलिया, मध्य प्रदेश) है।
वनपरिक्षेत्र अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नाणोली में तीन लोग मिलकर जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस बेच रहे हैं, यह जानकारी मुखबिर से मिली थी। इसके अनुसार शिरोता वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने जाल बिछाकर तीनों को धरदबोचा। उनके पास से शिकार और बिक्री के लिए लायी गयी सामग्री व हथियार आदि बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को उपवनसंरक्षक वनविभाग श्रीलक्ष्मी, सहायक वनसंरक्षक वी. एस. भालेराव के मार्गदर्शन में शिरोता वनपरिक्षेत्र के अधिकारी एम. एस. पाटील, जी. एम. गंगावणे, एस. सी. रेड्डीपाटील, एस. ए. शेलके, जी. बी. गायकवाड, डी. डी. उबाले, वाय. बी. जाधव, एस. एच. तांबे, वी. एस. शिर्के, जी. पी. धुलशेट्टे, एस. एस. ओव्हाल और वन्यजीव रक्षक मावल संस्था के निलेश गराडे ने अंजाम दिया।