3.6 करोड़ साल बाद समुद्री जीव फिर से जीवित हो उठे

बीजिंग, 20 जनवरी (आईएएनएस)| जैविक विलोपन के 3.6 करोड़ साल बाद समुद्री जीव फिर से जीवित होने लगे। विशेषज्ञों ने यह पता लगाया है कि 37.2 करोड़ साल पहले दूसरे जैविक विलोपन से पृथ्वी पर स्थित समुद्र करोड़ों वर्षो तक उजाड़ रहे। पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत की राजधानी नानचिंग स्थित चीनी विज्ञान अकादमी के भूविज्ञान और जीवाश्म अनुसंधान संस्थान के अनुसार, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के विशेषज्ञों से गठित एक दल ने हाल में पता लगाया है कि 37.2 करोड़ साल पहले दूसरे जैविक विलोपन से पृथ्वी पर स्थित समुद्र करोड़ों वर्षो तक उजाड़ रहे।

इस अध्ययन से जैविक विलोपन के होने और जीवित होने की व्यवस्था पर लोगों की जानकारी और बढ़ी है। चीनी शोधकर्ता याओ युए ने कहा कि अगर पारिस्थितिकी व्यवस्था तबाह होती है, तो बहाल होने में एक लंबा समय लगता है और भारी कीमत चुकानी पड़ती है। हमें सतर्क रहना चाहिए और वातावरण का सम्मान करना चाहिए।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)