26/11 के मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार

इस्लामाबाद : मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के नेता ज़कीउर-रहमान लखवी को आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। लखवी को पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवादियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी का मुंबई  26/11 हमलों से कोई लेना-देना नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1345303976376299522

पंजाब के आतंकवाद-रोधी विभाग के एक प्रवक्ता ने जकीउर-रहमान लखवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। लखवी पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए अस्पताल के नाम पर प्राप्त धन का उपयोग करने का आरोप है। 2008 के मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लखवी को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया था।

याद हो कि मुंबई हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के 10 आतंकियों ने शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोगों मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।