पत्थर से कुचलकर 25 वर्षीय युवक की हत्या

पुणे समाचार
मावल के कामशेत इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आसपास अंजाम दिया गया। मृतक का नाम अशोक सज्जनलाल चोक्षी है। इस संबंध में वृषाली बाबाजी गरुड़ ने कामशेत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब भाजगांव के पहाड़ी इलाके में अशोक चोक्षी की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली। पत्थर से उसके सर व पीठ पर वार किए गए थे। जानकारी मिलते ही कामशेत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।