पुणे जिले में मिले एक दिन में 2224 नए कोरोनाग्रस्त

संवाददाता, पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमण कम होने के साथ ही पुणे जिले के रिकवरी रेट में लगातार सुधार आ रहा है। गुजरे 24 घँटों के भीतर जिले 2224 नए मामले सामने आए वहीं 3822 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिले में सोमवार को संक्रमितों संख्या 10 लाख 12 हजार 721 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9 लाख 67 हजार 776 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 28 हजार 223 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 16 हजार 722 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.65 फीसदी और रिकवरी रेट 95.56 फीसद दर्ज हुआ है।
पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर) की तो संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 7350 नए मरीज मिले हैं, हालांकि 10 हजार 791 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। संभाग में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख 57 हजार 57 तक पहुंच गया है। पूरे संभाग में आज तक 87 लाख 16 हजार 126 लोगों की कोविड टेस्ट की गई जिसमें से 14 लाख 38 हजार 636 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 76 हजार 525 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 30 हजार 896 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 92.46 फीसदी व डेथ रेट 1.98 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, कोरोना प्रतिबंध टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक पुणे जिले में 26 लाख 59 हजार 766, सातारा जिले में 7 लाख 34 हजार 144, सोलापुर जिले में 5 लाख 51 हजार 565, सांगली जिले में 7 लाख 96  हजार और कोल्हापूर जिले में 11 लाख 60 हजार 793 नागरिकों को टीके लगाए गए है। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 7250 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में 2224, सातारा में 1751, सोलापुर में 744, सांगली में 872 और कोल्हापुर जिले में 1759 मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि आज 10 हजार 791 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 3822, सातारा जिले के 2243, सोलापुर जिले के 1875, सांगली जिले के 1292 व कोल्हापुर जिले के 1559 मरीज शामिल है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 64 हजार 463 हो गया है। इसमें से 1 लाख 37 हजार 652 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 3150 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 661 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 51 हजार 137 हो गई है। इसमें से 1 लाख 40 हजार 83 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 3951 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 7103 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 17 हजार 386 हो गया है। इसमें से एक लाख एक हजार 880 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 3401 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 105 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में एक लाख 11 हजार 350 संक्रमितों में 3672 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 92 हजार 245 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 15 हजार 433 मरीजों का इलाज चल रहा है।