पुणे संभाग में बढ़े कोरोना के 2102 मरीज

पुणे। महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में शुक्रवार तक 26 लाख 37 हजार 315 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 5 लाख 21 हजार 786 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 93 हजार 823 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 13 हजार 251 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 712 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 94.64 व डेथ रेट 2.82 फीसदी है।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में आज 2102 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 603, सातारा जिले के 863, सोलापुर जिले के 587, सांगली जिले के 27 और कोल्हापुर जिले के 22 मरीज शामिल हैं। पुणे संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1407 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 859 मरीजों के अलावा सातारा में 246, सोलापुर में 222, सांगली में 58 और कोल्हापुर जिले में 22 नए संक्रमित मिले हैं।
पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 859 नए मरीज मिले हैं जबकि 603 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 33 हजार 726 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 15 हजार 994 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 9593 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8139 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.44 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 94.69 फीसद हो गया है।
सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 49 हजार 297 हो गया है। इसमें से 46 हजार 654 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1659 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 984 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 43 हजार 677 हो गई है। इसमें से 40 हजार 415 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1558 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1704 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार 272 हो गया है। इसमें से 44 हजार 213 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1686 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 373 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 814 संक्रमितों में 1670 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 46 हजार 547 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 597 मरीजों का इलाज चल रहा है।