2 साल पहले मुंढवा में हुए गोलीबारी कांड में अब जाकर मामला दर्ज

पुणे: पुणे के मुंढवा परिसर में दो वर्ष पहले हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन पोटे और सचिन शिंदे के साथ अन्य साथियों पर मामला दर्ज किया है। क्रिकेट बेटिंग मामले में जांच के दौरान यह मामला सामने आया था।

पिछले महीने ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग प्रकरण में धमकाने के मामले में सचिन पोटे व अजय शिंदे के खिलाफ विमानतल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था।  अजय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पोटे फरार है। इसी मामले की जांच के दौरान पब व होटल में हुए गुनाह की जानकारी भी पुलिस को मिली। उन्होने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रजनीश निर्मल को गोलीबारी की जानकारी दी। इसके अनुसार यह मामला दर्ज किया गया।

घटना क्या है?

मुंढवा के होटल वायकीकी में पब भी है। इस पब में 15 जून 2018 को पोटे व उसके साथी पार्टी के लिए आए थे। इसी पार्टी में यरवडा से एक व्यक्ति आया था। डीजे ने उस व्यक्ति के स्वागत की घोषणा माइक पर की। इस पर पोटे को गुस्सा आ गया और उस वयक्ति की दिशा में उसने गोली चला दी। पोटे के गोली चलाने पर वहाँ उपस्थित सभी लोग डर गए। उसके बाद पोटे और उसकेसाथियो ने पब में तोड़फोड़ की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पोटेने डीवीआर चुरा लिया और किसी को बताने पर मारने की भी धमकी भी दी।