2 देसी कट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक तलेगांव पुलिस की हिरासत में

पिंपरी : पुणे समाचार

मावल परिसर में देसी बंदूक बेचने आये शक्स को तलेगांव पुलिस ने धरदबोचा हैं। कल रात पुलिस को खबर मिलने के बाद तलेगांव पुलिस ने जाल बिछाकर देसी कट्टे कर साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैं। अक्षय प्रताप म्हसगुडे (उम्र 21 , मावल ,पुणे) ऐसा आरोपी का नाम हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , अक्षय म्हसगुडे यह व्यक्ति देहूरोड – सोमाटने परिसर में देसी कट्टा(बन्दूक) बेचने आने वाले हैं। ऐसी जानकारी सूत्रों से पुकिस को मिली थी। तलेगांव पुलिस ने तुरंत कल रात को जाल बिछाकर परिसर में निगरानी रखना शुरू किया। कुछ देर बाद अक्षय वहां आया। अक्षय की हरकतों से पुलिस को उसपर शक हुआ। और तलेगांव पुलिस ने उसे धरदबोचा। छानबीन के दौरान अक्षय के पास और 1 देसी कट्टा और गोलियां बरामद हुई हैं। तलेगांव पुलिस ने अक्षय को हिरासत में लिए हैं। आगे की जांच में पुलिस निरीक्षक मुकुट पाटिल और उनकीं टीम जुटी हैं।

2 देसी कट्टे के साथ 21 वर्षीय युवक तलेगांव पुलिस की हिरासत में