पुणे जिले में 48 घँटे के भीतर 19, 183 लोग हुए कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में गुजरे 48 घँटे के भीतर नए 19 हजार 678 मामले सामने आए हैं। हालांकि 19 हजार 183 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। रविवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 49 हजार 183 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 38 हजार 304 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 96 हजार 735 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 145 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.06 फीसद दर्ज हुआ है।
कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत पूरे पुणे जिले में 22 लाख 10 हजार 335 लोगों को कोरोना प्रतिबंध के टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 6 लाख 5 हजार 297, सोलापुर जिले में 3 लाख 22 हजार 651, सांगली जिले में 5 लाख 60 हजार 516 और कोल्हापूर जिले में 9 लाख 64 हजार 628 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 16 हजार 650 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9918 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2049, सोलापुर में 2233, सांगली में 1327 और कोल्हापुर जिले में 1123 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 14 हजार 454 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 9361, सातारा जिले के 1836, सोलापुर जिले के 1438, सांगली जिले के 1039 और कोल्हापुर जिले के 780 मरीज शामिल हैं।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो पूरे संभाग में अब तक 68 लाख 90 हजार 279 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 3 हजार 227 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक उनमें से 10 लाख 22 हजार 388 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 57 हजार 979 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 22 हजार 860 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.97 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 5 हजार 330 हो गया है। इसमें से 82 हजार 542 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2322 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 20 हजार 466 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 2 हजार 611 हो गई है। इसमें से 82 हजार 100 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2797 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 15 हजार 572 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 77 हजार 5 हो गया है। इसमें से 61 हजार 303 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2302 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 400 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 69 हजार 98 संक्रमितों में 2294 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 57 हजार 139 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 9665 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।