पुणे जिले में महामारी कोरोना के बढ़े 1803 मरीज

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के अंदर 1803 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1223 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। शनिवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 15 हजार 477 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 93 हजार 661 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 12 हजार 622 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9194 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.21 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.75 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 2148 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1803 मरीजों के अलावा सातारा में 224, सोलापुर में 70, सांगली में 32 और कोल्हापुर जिले में 19 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पुणे संभाग में आज कुल 1381 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1223 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 81, सोलापुर जिले के 51, सांगली जिले के 12 और कोल्हापुर जिले के 14 मरीज शामिल हैं।

आज पुणे संभाग में रिकवरी रेट 94.98 व डेथ रेट 2.62 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या सवा 6 लाख पार हो गई है। अब तक 41 लाख 53 हजार 457 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 27 हजार 556 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 95 हजार 403 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 15 हजार 744 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 409 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 427 हो गया है। इसमें से 56 हजार 6 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1856 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1565 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 419 हो गई है। इसमें से 50 हजार 621 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1852 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 946 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 633 हो गया है। इसमें से 46 हजार 646 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1762 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 225 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 600 संक्रमितों में 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 469 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 386 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।