राष्ट्रवादी के 17 विधायक हमारे संपर्क में है : दानवे 

 

औरंगाबाद : समाचार ऑनलाईन –  राष्ट्रवादी कांग्रेस के और 17 विधायक भाजपा में आने के इच्छुक है, वे हमारे संपर्क में है।  इतना ही नहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी लाइन में खड़े है\।  यह बड़ा खुलासा केंद्रीय अन्न व शहरी सप्लाई राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने शनिवार को किया।

कांग्रेस के कई दिग्गज लाइन में खड़े है 
चिकलथाणा में हुए एक कार्यकर्म में दानवे में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ी संख्या में इनकमिंग हो रही है।  राष्ट्रवादी कांग्रेस के 41 में से कई विधायक भाजपा में प्रवेश कर चुके है और 17 विधायक हमारे संपर्क में है।  कांग्रेस के दिग्गज नेता भी भाजपा में  आने के लिए लाइन में लगे है।  लेकिन सामाजिक समीकरण व राजनीतिक स्थिति का विचार कर उनके प्रवेश का निर्णय लिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं क घबराने की जरुरत नहीं 
उन्होंने कहा कि पार्टी में इनकमिंग को लेकर पुराने कार्यकर्ताओं को घबराने की जरुरत नहीं है।  कोई भी आये लेकिन आपको आपने काम करते रहना है।  एक न एक दिन आपको निश्चित रूप से न्याय मिलेगा।
2024 कांग्रेस के हाथ से गई 
उन्होंने कहा कि कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले धारा 370 और 35ए को रद्द किये जाने से देशभर में भाजपा को लेकर विश्वास बढ़ा है।  ऐसे में 2024 का  भी  लोकसभा चुनाव कांग्रेस के हाथ से चली गई है।