फिर हैवानियत की शिकार हुई 16 साल की लड़की, दरिदों ने किया बलात्कार फिर कर दी हत्या

रायपुर : ऑनलाइन टीम – छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 16 साल की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं रेप के बाद दरिदों ने पीड़िता और उसके फैमिली के दो सदस्यों की ईंटे मारकर हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 29 जनवरी की है। बुधवार को यह घटना सामने आया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता, उसके पिता और 4 साल की बच्ची की ईंटे से मार-मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद तीनों की लाश को जंगल के इलाके में दफना दिया गया था। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता एक आरोपी के घर पर घाट कटाई काम करते थे। 29 की रात को वह उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में शराब पीने के लिए रुक गया। वहीं, उसके कुछ और साथी आ गए।

फिर बाद में किसी बात पर सभी जंगल के क्षेत्र में चले गए, जहां आरोपियों ने पहले पीड़िता के साथ रेप किया। बाद में ईंट और डंडे से पिटाई करके उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को वहीं दफना दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू है।