घर में आग लगने से 16 महीने के बच्ची की मौत, 7 लोग गंभीर रुप से घायल

औरंगाबाद : समाचार ऑनलाइन – औरंगाबाद तहसील के करमाड के पास शेवगा में शुक्रवार की शाम घर को आग लगने की घटना घटी है। इस आग में 16 महीने की बच्ची की मौत हुई है और 7 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। औरंगाबाद में घाटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। नूर मोहम्मद जावदे बेग (16 महीने) नामक बच्चे की मौत हुई है। शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी शेवगा गांव में दाखिल हुए थे।

करमाड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 18 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे के करीब शेवगा स्थित जावेद बेग वाहेद बेग के घर में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से लोग घर के बाहर भागते समय झुलस गए। इस घटना में जकीरा बी जावेद बेग (30), महेक जावेद बेग (8), यास्मिन राजू बेग (28), अनिस बेग राजू बेग (12), अरमान बेग राजू बेग (10), सुहाना इलियास बेग (9), सुरय्या इलियास बेग (32) आदि घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इलाज के लिए घाटी हॉस्पिटल में सभी को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान नूर नामक बच्चे की पौने छह बजे के करीब मौत हो गई।