15 वर्षीय लड़की को फुसलाकर कर की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

पुणे : 15 वर्षीय लड़की को फुसलाकर कर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मार पीट की। यह घटना बिबवेवाडी परिसर की है।

इस मामले में बशीर मकदूम (उम्र 27) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में लड़की की माँ ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी लड़की को पहचानता है। दो दिन पहले आरोपी ने लड़की को मेडिकल शॉप ले जाने के बहाने से अपनी बाइक पर बिठा लिया। उसके बाद उसे कोंढवा के तिलक नगर क्षेत्र मेें एक टेकड़ी पर ले गया।

वहाँ सुनसान जगह पाकर लड़की के साथ अश्लील हरकत करने की शुरुआत की। पीड़ित लड़की ने इसका विरोध किया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज किया और वहाँ पर रखे लकड़ी से उसे पीटा। उसके बाद वो वहाँ से निकल गया। पीड़ित लड़की जब घर आयी तो उसने सारी आपबीती अपनी माँ को सुनाई। उसके बाद उसकी माँ बिबवेवाडी पुलिस थाने गयी और शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।