15 लाख 50 हजार रुपये के चेक का मामला! बदनामी से परेशान होकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

पुणे : 15 लाख 50 हजार रुपये का चेक लेकर अनजान आदमी के साथ संबंध जोड़कर समाज में बदनामी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार पेठ में बुधवार 24 मार्च को को हुई यह घटना अब सामने आई है। इस मामले में आत्महत्या हेतु उकसाने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम विजयानंद तांदले (नि. किरकटवाडी) है। इस मामले में यश तांदले ने खडक पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसके अनुसार धनंजय नानासाहेब घुले (नि. फुरसुंगी) के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

खडक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक विजयानंद तांदले शुक्रवार पेठ स्थित गाडीखाना स्वास्थ्य केंद्र में काम करते थे तो धनंजय घुले चालक के रूप मे काम करता था। दोनों एक दूसरे के दोस्त थे। दोनो के बीच आर्थिक लेनदेन चलता रहता था। घुले ने तांदले से 15 लाख 50 हजार रुपये का चेक लिया था। हालांकि घुले ने अनजान व्यक्ति के साथ तांदले का संबंध जोड़कर समाज में उसकी बदनामी की। इसलिए इससे परेशान होकर तांदले ने स्वास्थ्य केंद्र में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपनिरीक्षक संजय पांढरे इस मामले की जांच कर रहे हैं।