136 TERRITORIAL ARMY  (ECO) और पुणे के विभिन्न यूनिट ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

पुणे: ऑनलाइन टीम- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिणी कमान ने अपनी 136 प्रादेशिक सेना बटालियन (इकोलॉजिकल) के माध्यम से डेढ़ लाख से अधिक पौधे और एक लाख सीड बॉल लगाने की मेगा पहल को जारी रखने के अपने संकल्प को फिर से मजबूत किया। पुणे सिटी के फेफड़ों के रूप में कार्य करने के लिए और अधिक हरियाली को जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में पुणे के विभिन्न स्थानों पर 100 हेक्टेयर से अधिक वनों की कटाई वाली भूमि को हरित क्षेत्रों में बदल दिया जाएगा।

जिन प्रमुख क्षेत्रों में ये गतिविधियां पुणे में पहले ही की जा चुकी हैं, वे हैं बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप (दिघी), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (खड़की), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़कवासला) सीओडी (देहूरोड)। इस अभियान में 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाना, 1 लाख से अधिक सीड बॉल का फैलाव और 12.2 लाख लीटर वर्षा जल को संग्रहित करने की क्षमता वाले 2500 वर्ग मीटर के जल निकाय का निर्माण शामिल है। औंध मिलिट्री स्टेशन, सीएमई खड़की और एनडीए खडकवासला में पहले ही 1 लाख से अधिक पौधे और 50,000 सीड बॉल लगाए जा चुके हैं। मौजूदा मानसून सीजन के दौरान पौधारोपण का काम जारी रहेगा।

11 राज्यों में फैली दक्षिणी कमान की विभिन्न छावनियों में हर साल 2-3 लाख पौधे लगाए जाते हैं। महाराष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में फैले एक प्रमुख वनीकरण पहल में, 136 टीए बटालियन (इको) ने पहले ही 200 हेक्टेयर भूमि को लिया है और अपनी नर्सरी क्षमता को शुरुआती 40,000 पौधों से बढ़ाकर 2 लाख से अधिक कर लिया है।

आजादी के 75 साल के जश्न ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में, दक्षिणी सेना के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने समग्र इको तंत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से “विजन 75 स्टार” के तहत कई पर्यावरण संरक्षण परियोजनाएं शुरू की हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर, लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने कहा कि ऐसी पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ एक आवश्यकता बन गई हैं और यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए पर्यावरण के संरक्षण और पोषण में सकारात्मक योगदान दें।