पुणे संभाग में कोरोना के 1311 नए मरीज मिले; 948 लौटे घर

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की आशंकाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में अब तक 5 लाख 25 हजार 941 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 98 हजार 756 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 14 हजार 336 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 849 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 94.47 व डेथ रेट 2.81 फीसदी दर्ज हुआ है। पूरे संभाग मेंअब तक 27 लाख 57 हजार 394 लोगों की टेस्ट की गई है।

संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1311 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 836 मरीजों के अलावा सातारा में 224, सोलापुर में 184, सांगली में 49 और कोल्हापुर जिले में 18 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं पुणे संभाग में आज 948 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 468, सातारा जिले के 264, सोलापुर जिले के 147, सांगली जिले के 23 और कोल्हापुर जिले के 46 मरीज शामिल हैं।

पुणे जिले में बुधवार को संक्रमितों की संख्या तीन लाख 37 हजार 571 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 19 हजार 41 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 10 हजार 310 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8220 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.44 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 94.51 फीसद हो गया है।

सातारा में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार

सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार 103 हो गया है। इसमें से 47 हजार 386 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1687 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1030 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 44 हजार 753 हो गई है। इसमें से 41 हजार 107 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1578 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2068 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार 564 हो गया है। इसमें से 44 हजार 470 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1691 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 403 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 950 संक्रमितों में 1673 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 46 हजार 752 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 525 मरीजों का इलाज चल रहा है।