पुणे में 13 साल के स्कूल के छात्र ने की आत्महत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के येरवडा इलाके में एक 13 साल के स्कूल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना घटी। यह घटना गुरुवार को घटी थी, आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी। विवेक मनोज जाधव (13, येरवडा) नामक लड़के ने आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विवेक यह येरवडा के मोझे विद्यालय में आठवीं क्लास में पढ़ता था। लड़के की मां काम पर गई थी और पिता दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान ऊपर के कमरे में जाकर विवेक ने दुप्पटा की सहायता से छत के लोहे के एंगल से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जैसे ही लड़के पिता की नींद खुली तो ऊपर के कमरे का दरवाजा बंद दिखा। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने नागरिकों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर प्रवेश करते ही देखा विवेक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे तुरंत नीचे उतारा गया और हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। लेकिन इलाज से पहले ही विवेक की मौत हो गई थी।

विवेक यह अपने माता पिता व छोटे भाई के साथ 6 महीने से जयप्रकाशनगर में किराए के घर से रहता था। माता पिता दोनों सिक्युरिटी का काम करते हैं। 11 दिसंबर 2018 से विवेक स्कूल नहीं जा रहा था। उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। बीमार होने की वजह से वह स्कूल नहीं जा रहा था। आत्महत्या करने की वजह अबतक पता नहीं चल सकी है। येरवडा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।