बंद कमरे में 3 युवकों के साथ 13 लड़कियां, उनकी हालत देखकर पुलिस हैरान -परेशान, 13 लड़कियां, 2 संचालिका और 13 ग्राहक कब्जे में 

 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – राजस्थान के ताजगंज के एक घर में वेश्यावृति चल रही थी । इसमें स्थानीय लड़कियों के साथ राजस्थान के विभिन्न शहरों की लड़कियां शामिल थी ।  रविवार की शाम पुलिस और एक स्थानीय एनजीओ ने यहां छापा मारकर घर से 13 लड़कियों, दो संचालिका और 13 ग्राहकों को कब्जे में लिया।

जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था 
फ्रीडम फर्म संस्था से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर लकड़ियों को जबरन बंधक बनाकर रखा गया था उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।  पुलिस ने इसी जानकारी के बाद छापा मारा। राजस्थान के धौलपुर, मनिया और बूंदी की कुछ  लड़कियों  को लाकर देह व्यापार कराये जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।  गिरफ्तार किये गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है । लड़कियों दवारा पुलिस को दी गया जानकारी के अनुसार वे अपनी मर्जी से यहां रहती थी । पिछले एक महीने से यहां देह व्यापार चल रहा था ।  पुलिस ने 3 ग्राहकों और दो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।  लकड़ियों को सुधार गृह भेज दिया गया है।
संचालिका लेती थी कमीशन 
लड़कियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों संचालिका लड़कियों से हर दिन 150 रुपए कमीशन लेती थी ।  रहने और खाने की सुविधा दोनों की तरफ से दी जाती थी।
कई जगह चलता है देह व्यापार 
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों संचालिका ने बताया कि कई जगह इसी तरह से देह व्यापार चल रहा है।  दोनों  कई सालों से यह काम कर रही थी ।  जानकारी के बाद अन्य जगहो के भी अड्डे को सील कर दिया गया है।