सेंधमारी करनेवाले तीन शातिरों से 12 मामले उजागर

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – सेंधमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पिंपरी चिंचवड़ की हिंजवड़ी पुलिस ने 12 आपराधिक मामलों को उजागर किया है। उनसे सवा दो लाख रुपए के माल की बरामदगी भी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण जालिंदर कानडे (21, निवासी बावधन, मुलशी, पुणे), रोहित शिंदे, प्रसाद शिंदे का समावेश है।
हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत गवारी के अनुसार, सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नारायण को हिंजवडी पुलिस की डीबी (डिटेक्शन ब्रांच) ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने प्रसाद शिंदे, निखिल थोरात, रोहित शिंदे, किरण बोत्रे, इम्रान सय्यद और एक महिला साथी की मदद से हिंजवडी परिसर में 12 जगहों पर चोरियां की है। इसके अनुसार उसके रोहित व प्रसाद नामक दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों ने बावधन परिसर में बेंगलुरु -मुंबई महामार्ग पर टोयोटा शोरूम, ऑडी शोरूम, मारुती सुझुकी शोरूम आदि 12 जगहों पर चोरी की है। उनके पास से एक लॅपटॉप, पॉवर बँक, 204 किलो पॉलीकॅब वायर, 26 तांबे के नल, एक टॅब, दो कॅमेरा, एक तिजोरी, टीवी आदि 2 लाख 25 हजार 200 रुपये का माल बरामद किया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ सिंहगड रोड, पौड, हिंजवडी, चंदननगर, भारती विद्यापीठ, लोणीकंद पुलिस थानों में सात मामले दर्ज हैं।
इस करवाई को हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत गवारी, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अजय जोगदंड, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध गिझे, वरुडे, महेश वायबसे, कर्मचारी बालकृष्ण शिंदे, किरण पवार, नितीन पराले, अतिक शेख, कुणाल शिंदे, विवेक गायकवाड, हनुमंत कुंभार, रितेश कोली, सुभाष गुरव, अमर राने, झनकसिंग गुमलाडू, श्रीकांत चव्हाण, चंद्रकांत गडदे, विकी कदम, अली शेख, आकाश पांढरे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।