11th Admission | 11वी में  प्रवेश की डेढ़ लाख सीटें  खाली 

पुणे (Pune News) : इस बार 11वी (11th Admission) के लिए 3 लाख 69 हज़ार 149 सीटों पर विधार्थियों का प्रवेश निश्चित हो गया है।  जबकि 1 लाख 66 हज़ार 601 सीट (11th Admission) अब तक रिक्त है।  11वी के लिए तीन नियमित राउंड हुए।

 

इसके बाद एक विशेष और पहले आओ पहले पाओ का राउंड आयोजित किया गया था।  प्रवेश (Admission) के लिए कई बार डेट बढाए गए।  लेकिन इसके बावजूद सीटें रिक्त रह गई है।  कोरोना की वजह से विद्यार्थियों और अभिभावकों के अपने मूल गांव लौट जाने की वजह से यह समस्या सामने आई है।

 

इसके अलावा आईटीआई, विभिन्न डिप्लोमा में भी विद्यार्थी प्रवेश ले रहे है।  प्रसिद्ध और सुविधा वाले कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिलने से प्रवेश से विद्यार्थियों ने मुंह फेर लिया है।

 

————————————————————————————————————————————————

 

ST Workers Strike | पुणे की लाल परी को लगा ब्रेक! विभाग के ST की सभी परिवहन ठप ; दिवाली के बाद गांव से वापस लौटने वालों का बुरा हाल

Pune | दौंड में बोलेरो व बाइक में भीषण सड़क दुर्घटना ; एक की मौके पर ही मौत जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

खोर : Pune | दौंड (Daund) तालुका के खोर के खोपडा-राजुरीपाटी के पास बलेरो व बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर (Balero – Bike collision) में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।  इस घटना में संभाजी अंबर शिंदे (Sambhaji Amber Shinde) (उम्र 20, नि – देउलगांवगाड़ा ) की मौत हुई है।  जबकि माणिकराव माने (Manikrao Mane) (उम्र 22, नि – खोर, तालुका – दौंड ) व बाइक चला रहे सतीश गुलाब ठोंबरे (Satish Gulab Thombre) (उम्र 26 वर्ष, नि – रिसे-पिसे ) गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. 7 नवंबर की रात 8. 30 बजे यह घटना (Pune) हुई