पुणे जिले में और 1130 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात

पुणे। महामारी कोरोना के संक्रमणकाल में पुणे जिले में गुरुवार को और 1130 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 1232 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 66 हजार 751 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 52 हजार 381 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5589 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8781 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.39 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.08 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या 5.68 लाख पार हो गई है। वहीं 5.45 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 33 लाख 88 हजार 921 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 68 हजार 349 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 45 हजार 378 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 7231 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 737 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.96 व डेथ रेट 2.77 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में आज कुल 1331 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 1130, सातारा जिले के 61, सोलापुर जिले के 113, सांगली जिले के 13 और कोल्हापुर जिले के 14 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1401 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 1232 मरीजों के अलावा सातारा में 85, सोलापुर में 52, सांगली में 23 और कोल्हापुर जिले में 9 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

पुणे संभाग के अन्य जिलों में शामिल रहे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 759 हो गया है। इसमें से 52 हजार 412 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1775 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 572 मरीजों का इलाज जारी है।सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 49 हजार 527 हो गई है। इसमें से 46 हजार 977 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1736 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 814 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 711 हो गया है। इसमें से 45 हजार 764 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1735 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 212 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 598 संक्रमितों में 1710  मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 844 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 44 मरीजों का इलाज चल रहा है।