पुणे संभाग में 1067 नए मरीज मिले; 1151 ने दी कोरोना को मात

पुणे। महामारी के संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में पौने पांच लाख से भी ज्यादा संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। संभाग में शुक्रवार को 1151 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के सर्वाधिक 624, सातारा जिले के 174, सोलापुर जिले के 159, सांगली जिले के 134 और कोल्हापुर जिले के 60 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1067 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 543 मरीजों के अलावा सातारा में 235, सोलापुर में 185, सांगली में 66 और कोल्हापुर जिले में 38 नए संक्रमित मिले हैं।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में पुणे संभाग में अब तक 24 लाख 65 हजार 400 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 5 लाख 9 हजार 325 संक्रमित संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 76 हजार 964 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल संभाग में 18 हजार 63 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 14 हजार 298 मरीजों की मौत हुई है। पुणे संभाग का रिकवरी रेट 93.65 और डेथ रेट 2.81 फीसदी है। पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 543 नए मरीज मिले हैं जबकि 624 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं।
शुक्रवार को जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 26 हजार 527 हो गई है। हालांकि इसमें से 3 लाख 7 हजार 298 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। इसके बाद जिले में महामारी का रिकवरी रेट बढ़कर 94.11 फीसद हो गया है। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 11 हजार 305 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 7924 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.43 फीसदी दर्ज हुआ है।
सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 404 हो गया है। इसमें से 43 हजार 278 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1585 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 2541 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 41 हजार 450 हो गई है। इसमें से 37 हजार 746 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1483 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2221 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार 571 हो गया है। इसमें से 42 हजार 680 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1655 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1236 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 48 हजार 373 संक्रमितों में 1651 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 45 हजार 962 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 760 मरीजों का इलाज चल रहा है।