Video : बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय का सामने आया 10 साल पुराना करवा चौथ का वीडियो, देखें अभिषेक ने किस तरह पिलाया पानी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – इस साल करवा चौथ 17 अक्टूबर यानि कल है। इस मौके पर क्या खास और क्या आम सभी अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती है। करवा चौथ का व्रत पत्नियां चांद देखकर और अपने पति के हाथों पानी पीकर ही तोड़ती है। यह एक प्यार का त्यौहार है। इस त्यौहार का इंतजार बॉलीवुड सेलिब्रिटियां भी बेसब्री से करती है। बॉलीवुड खबरों की मानें तो इस साल अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, सुनीता कपूर, सोनाली बेंद्रे, प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

इस बीच बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 10 साल पुराना करवा चौथ का है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या चांद का इंतजार करते हुए बखूबी देख सकेत हैं। चांद के निकलने के बाद ऐश्वर्या रीति-रिवाज से अपना व्रत खोलती हैं और अभिषेक उन्हें पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो तब का है जब ऐश्वर्या ने अभिषेक के लिए तीसरा करवा चौथ का व्रत रखा था। इस बार देखना होगा कि ऐश्वर्या का कौन-सा नया करवा चौथ वीडियो सामने आता है। हर साल की तरह इस साल भी आपको सेलिब्रिटी का नया अंदाज देखने को मिलेगा।

https://youtu.be/6t7wOy0aJLw

अमिताभ बच्चन और उनका परिवार हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। खासकर उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या है। जो मां ऐश्वर्या की तरह काफी क्यूट है।

visit : punesamachar.com