बन्हाणपुर-अंकलेश्वर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 10 की मौत 

जलगांव, 3 फरवरी : बहाणपुर-अंकलेश्वर हाईवे पर ट्रक और क्रूजर के बीच हुए भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है.

मिली जानकारी के अनुसार  बहाणपुर-अंकलेश्वर हाईवे पर रविवार मध्यरात्रि ट्रक और क्रूजर के बीच हुए भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में क्रूजर से सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई. ये यात्री चोपड़ा से स्वागत कार्यकर्म में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।  जानकारी मिली है कि सभी यात्री एक ही परिवार के थे.

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और मौके पर पहुंची है.