पुणे जिले में 24 घँटे में कोरोना के 10, 963 नए मामले

10 हजार 282 मरीज हुए महामारी मुक्त; एक दिन में 109 मौतें दर्ज
पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर 10 हजार 963 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 109 मौतें दर्ज हुई हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 10 हजार 282 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। शनिवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 96 हजार 933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 5 लाख 86 हजार 459 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 99 हजार 354 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 120 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.60 फीसदी और रिकवरी रेट 84.15 फीसद दर्ज हुआ है। अगर बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां पर आज संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 68 हजार 466 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 19 हजार 202 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में अब तक कुल 57 लाख 90 हजार 654 लोगों की टेस्ट की गई है। फिलहाल एक लाख 30 हजार 148 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 19 हजार 116 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.59 फीसदी व डेथ रेट 1.97 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 193 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 10 हजार 963 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1395, सोलापुर में 1500, सांगली में 883 और कोल्हापुर जिले में 452 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 12 हजार 555 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 10 हजार 282, सातारा जिले के 482, सोलापुर जिले के 1201, सांगली जिले के 371 और कोल्हापुर जिले के 219 मरीज शामिल हैं।
पुणे से सटे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 79 हजार 107 हो गया है। इसमें से 65 हजार 581 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1999 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 11 हजार 527 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 76 हजार 988 हो गई है। इसमें से 64 हजार 659 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2237 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 10 हजार 92 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार 303 हो गया है। इसमें से 51 हजार 374 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1904 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 6025 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 56 हजार 135 संक्रमितों में 1856 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 51 हजार 129 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 3150 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।