होली के रंग में रंगा दिखा गुगल डूडल

पूरे देश में होली का माहौल हो और हर तरफ़ उत्साह से फाग खेला जा रहा है। देश होली के रंगों में रंग गया है फिर भला गूगल कैसे पीछे रहता? आज गूगल ने भी अपने डूडल को रंग-रंगीला, छैल-छबीला बनाकर इंटरनेट प्रेमियों को होली की शुभकामनाएँ दी है।

डूडल में कोई रंगों की थाली में से रंग बिखेरते हुए दिख रहा है, कोई पिचकारी लिए हुए, कोई ढोल बजा रहा है तो कोई होली की धूम में नाच रहा है। इस डूडल पर क्लिक करने पर होली के बारे में तमाम जानकारी देखी जा सकती है।