हॉकी : भारत को आस्ट्रेलिया ने 4-0 से दी मात

 पर्थ, 15 मई (आईएएनएस)| भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बुधवार को आस्ट्रेलिया के हाथों पहले मैच में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।

 भारतीय टीम इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाई। उसने आखिरी मिनट में दो गोल खाए।

आस्ट्रेलिया के लिए ब्लेक गवर्स ने 15वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में जैरेमी हेवार्ड गोल करने में सफल रहे।

आखिरी के मिनट में तीसरा गोल गवर्स ने किया और इसके बाद जैरेमी ने टीम के लिए चौथा गोल किया।