हैरी-मेगन के भविष्य पर वार्ता करेगा ब्रिटिश शाही परिवार

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)| महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के नेतृत्व में ब्रिटेन का राजपरिवार सोमवार को प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के भविष्य पर चर्चा के लिए सैंड्रिंघम एस्टेट में एकत्र होगा। ऐसा हैरी-मेगन की अचानक से राजशाही छोड़ने के फैसले के बाद हो रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी, उनके भाई विलियम, उनके पिता चार्ल्स सभी बैठक में भाग लेंगे, जबकि मेगन के कनाडा से फोन पर वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है।

ऐसी उम्मीद है कि वार्ता दंपति के राजपरिवार के साथ नए संबंध को परिभाषित करने का अगला कदम होगी।

इस वार्ता में जिन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, उसमें हैरी व मेगन को मिलने वाले फंड, क्या वे अपने टाइटल को रखेंगे या नहीं और शाही कर्तव्यों को निभाते रहेंगे जैसी बातें शामिल होंगी।

सोमवार को नॉरफॉक में महारानी एस्टेट में होने वाली सभा प्रिंस हैरी के ससेक्स की घोषणा के बाद शाही परिवार में पहली बार हो रही है।