गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया ये पॉपुलर ऐप

इस ऐप पर आरोप है कि ये लोगों को साइबरबुलिंग की सुविधा प्रदान कर रहा था।

पिछले साल ये सराहा ऐप चर्चा का विषय बन गया था। इसमें कोई भी अपना नाम छुपाकर आपको मैसेज कर सकता था। साउदी अरब के इस ऐप 30 करोड़ लोगों ने इस पर अपना अकाउंट बनाया था लेकिन अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डिलीट कर दिया गया है।

ये है वजह

सराहा ऐप लोगों को साइबरबुलिंग की सुविधा प्रदान कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने पिटीशन फाइल करते हुए कहा है कि उसकी 13 साल की बेटी को इस ऐप पर कई अपमानजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। लगातार ऐसा होता देख महिला ने चेंज.और्ग. पर ऑनलाइन पिटीशन फाइल की थी।

इस पिटीशन में कहा गया कि ये ऐप लोगों को डराने धमकाने और सेल्फ हार्म के लिए उकसा रहा है। इस पिटीशन को फाइल करने के बाद इसे करीब 470,000 लोगों का सपोर्ट मिला। अब इस ऐप को हटा लिया गया है। गूगल के प्रवक्ता ने इस ऐप के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

अब आप इस ऐप को गूगल और ऐपल से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं हालांकि अगर आप इस ऐप को अपने फोन में पहले ही डाउनलोड कर चुके हैं, तो इसे यूज कर सकते हैं।