सिनीड ओ’कॉनर हिजाब में निकलीं बाहर

डबलिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| अक्टूबर में इस्लाम धर्म को अपनाने के बाद गायिका सिनीड ओ’कॉनर अपने बेटे के साथ एक पारंपरिक हिजाब में नजर आईं। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय सिनीड ने एक ब्राइट रेड अबाया और मैचिंग हिजाब को पहना जब वह डबलिन में शुक्रवार को ‘द लेट लेट शो’ में पहुंची।

इसी दिन, वह अपने बेटे शेन लनी (15) के साथ स्टूडियो में पहुंची। शेन बिल्कुल अपनी मां की तरह ही दिखते हैं।

शेन वेन्यू तक अपनी मां के अबाया को उठाकर भी लेकर गए।

शेन के अलावा सिनीड, 32 वर्षीय जेक, 23 वर्षीय रोइसिन और 12 वर्षीय येशुहा की भी मां हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, सिनीड ने इस बात का ऐलान किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया है और उनका नया नाम शुहादा डेविट है।