सफाई कामगारों का पिंपरी चिंचवड महापालिका पर हल्लाबोल

पिंपरी : पुणे समाचार 

पिंपरी चिंचवड शहर में ठेकेदारों की मनमानी का गैर कामकाज काफी बार उजागर हुआ है। लगभग एक हजार कामगारों के तीन महीनों के वेतन ना मिलने से आज सफाई कामगारों ने महापालिका पर हल्लाबोल करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशासन और ठेकेदारों के वोर्द्ध में सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी लगाई।

सफाई कामगारों का पिंपरी चिंचवड महापालिका पर हल्लाबोल

ठेकेदारों की हुक़ूमशाही कर खिलाफ आज सफाई कामगार रास्तो पर उतरे. शहर में सफाई काम करने वाले हजार कामगारों को वेतन और पी एफ ठेकेदारों ने ना देने से आज सफाई कामगारों ने पिंपरी चिंचवड़ महापालिका पर मोर्चा निकाला था। पिछले तीन महीनों से पगार नही, मिलने वाला पगार समान काम समान वेतन के तहत ना मिलने से कामगार वर्ग नाराज दिखाई दे रहा हैं। वेतन ना मिलने की वजहसे 26 डिसेंबर को भी सफाई कर्मचारियों आंदोलनं किया था। लेकिन उसके बाद सिर्फ एक महीने की पगार कर्मचारियों को दी गई। 2011 से लेकर 2015 तक का एस आय और पी एफ की मांग कर्मचारियों ने की हैं। वही समान काम समान वेतन नियम के अनुसार वेतनदिया जाने की मांग सफाई कामगारों ने की हैं। वेतन ना मिलने से सफाई कामगारों पर भूखे मरने की नोबत आगी हैं।

सफाई कामगारों का पिंपरी चिंचवड महापालिका पर हल्लाबोल

पिंपरी चिंचवड शहर में ठेकेदारों की हुक़ूमशाही को सफाई कामगार कई महीनों से छेल रहें हैं। ठेकेदारों की ओरसे बिल पास ना होना, सफाई कर्मचारियों का वेतन ना देना, एस आय और पी एफ ना देने जैसे कई नियमों के उल्लंघन करने के बावजूद महापालिका प्रशासन ऐसे ठेकेदारोपर कोई कार्रवाई करती नही दिखाई दे रही।