संभाजी ब्रिगेड के शरद पोखरकर पर बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने किया जानलेवा हमला

पुणे : पुणे समाचार

संभाजी ब्रिगेड औऱ मराठी क्रांति मोर्चा पुणे जिल्हा समन्वयक शरद पोखरकर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीठ कर घायल किया हैं। मंचर इलाके के आंबेगाव में कल रात घर मे घुस कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओंने पोखरकर पर खूनी हल्ला किया इस घटना में पोखरकर जखमी हुए हैं। बजरंग दल के 50 कार्यकर्ताओं पर मंचर पुलिस स्टेशन में मांमला दर्ज किया हैं। यह घटना रविवार को देर रात में घटी हैं।

मंचर पुलिस स्टेशन में अवसरी खुर्द के बजरंग दल के कार्यकर्ते रोहित ढुमणे, स्वप्नील अशोक शिंदे, संजय भास्कर शिंदे, स्वप्नील कुशाबा भोर, (सभी अवसरी खुर्द-भोरवाडी, तालुका आंबेगाव केरहनेवाले) इनके साथ 50 लोगो पर मांमला दर्ज किया हैं। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया हैं। वैभव दत्तात्रय शिंदे और प्रकाश किसन शिंदे ऐसा दोनो व्यक्ति का नाम हैं ।
इस घटना में पोखरकर को बचाने के लिए गए अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं।गणेश भीकाजी बांगर(चांदोली खुर्द) और अमोल अनंत शेलार(मंचर) ऐसा घायल हुए लोगो का नाम हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शरद पोखरकर मंचर इलाके में डोबी परिसर में रहते थे। पोखरकर और उनके अन्य सहकारी कॉ. गोविंद पानसरे लिखित ‘ शिवाजी कोन होता’ किताबों का माध्यमिक स्कूल में बात रहे थें। इस वजहसे से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पोखरकर पर हमला किया। जिसमे पोखरकर और उन्हें बचाने गए अन्य दो लोग घायल हुए हैं। कल रात शिवजयंती कार्यक्रम की चर्चा करने के हेतु बजरंग दल के कार्यकर्ता पोखरकर के घर आये, और उनकी बातचीत के दौरान यह घटना घटी हैं।

राजमाता जिजाऊ प्रतिष्ठान के संस्थापक एडव्होकेट सुनील बांगर इन्होंने पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी सुवेज हक़ को जानकारी दी उसके बाद पुलिस अरोपियों पर जकरवाई करने का आश्वासन ग्रामीण पुलिस के अधिकरी सुवेज हक़ ने दी हैं।कुछ दिन पहले ही पोखरकर को जान से मारने की धमकी भरा खत मिला था। यह मांमला भी मंचर पुलिस में दर्ज कराने की बात सुनील बांगर ने कहीं हैं। इस घटना में मंचर पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया हैं। और आगे के जांच में पुलिस जुटी हैं. आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम भेज दी गई हैं।