संजय जायसवाल बिहार भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

पटना, 14 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है, “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ़ संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।”

उल्लेखनीय है कि नित्यानंद राय के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद से ही बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष के कयास लगाए जाने लगे थे। इससे पहले नित्यानंद राय पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष थे।

संजय जायसवाल साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं।