व्यापारी के घर चोरी , चोरी की घटनाओं से गुस्साए व्यापारियों ने रोका नागपुर मुंबई रास्ता

नागपुर : गंगापुर परिसर के लासुर स्टेशन इलाके में प्रसिद्ध व्यापारी के यहां चोरी की घटना घटी हैं। यह घटना मंगलवार को सुबह उजागर हुई। तिजोरी तोड़कर चोरो ने माल पर हात साफ किया हैं। घटना में चोरो के साथ हाथापाई हुई जिसमें पति पत्नी जखमी हुए हैं। जख्मियों को औरंगाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया हैं। इस मांमले मे व्यापारी विनोदकुमार जाजू ने शिकायत दर्ज की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी विनोदकुमार जाजू का थोक भाव मे सब्जी खरीदने का व्यापार हैं। सोमवार की रात चोरों ने घर पर हात साफ किया। घटना में वीनोदकुमार जाजू और पत्नी की चोरो से हातापाई भी हुई जिसमें पति पत्नी दोनों घायल हुए हैं। दोनो को औरंगाबाद के अस्पताल में भरती कराया गया हैं। हालांकि पति पत्नी अस्पताल के होने के कारण चोरो के कितना माल लूट कर ले गए ये अभी तक जानकारी नही मिल पाई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी हैं। लेकिन इस घटना से शहर के व्यापारी काफी डरे हुए हैं।

व्यापारियों ने आज अपनी दुकानें बंद रखते हुए नागपुर मुंबई महामार्ग पर रास्ता रोको कर जमकर प्रदर्शन किया। चोरी की यह घटना पहली बार नही बल्कि छटवी बार हुई हैं, जिससे व्यापारी लोग काफी गुस्साए हुए हैं। इन सभी घटना में पुलिस को आरोपी पकड़ने में नाकामयाबी मिलने से व्यापारी नाराज हैं। घटना की जाँच में पुलिस जुटी हैं।