वुहान शहर में कोरोना वायरस से पीड़ित सभी रोगी अस्पताल में भर्ती

 बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)| वुहान शहर के नये कोरोना वायरस महामारी निवारण और नियंत्रण कमान से मिली खबर के अनुसार इस शहर में महामारी से गंभीर रूप से पीड़ित 1499 रोगियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

 अब तक वुहान शहर में सभी चिकित्सा संस्थानों में 9,500 से अधिक बिस्तर हैं, ह्वो शेनशान और लेई शेनशान अस्पतालों में कुल 2600 बिस्तर हैं। ये बिस्तर महामारी से गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों को उपचार के लिए तैयार किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार हाल ही में वुहान शहर में नये कोरोना वायरस के संदिग्ध मामले 5 फरवरी के 2071 से घटकर 10 तारीख को 961 हो गए हैं।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)