विधानसभा चुनाव : हरियाणा में पहले 3 घंटे में 9 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| भाजपा शासित हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर मतदान जारी है। पहले तीन घंटे में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने अईएएनएस को बताया, “सुबह 10 बजे तक 9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।” 

सबसे ज्यादा मतदान मुस्लिम बहुल पुहाना सीट (19 फीसदी) पर हुआ, जबकि सबसे कम पंचकूला (दो फीसदी) सीट पर हुआ।

राज्य भर के मतदाताओं को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते देखा गया। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

भाजपा और कांग्रेस जहां सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं बसपा 87 सीटों पर चुनावी मैदान में है और आईएनएलडी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। करीब 375 उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर है। 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।