वाकड परिसर में 29 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार

पुणे : पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड परिसर में 29 वर्षीय कामगार महिला पर दुष्कर्म करने की घटना उजागर हुई हैं। इस मांमले में पीडीत महिला ने वाकड पुलिस स्टेशन में माँमला दर्ज किया हैं। रंजन गुप्ता (दूर्वा वसाहत, वाकड) ऐसा आरोपी का नाम हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रंजन गुप्ता और पीड़ित महिला दोनो कैटरर्स के यहां काम करते थे। दोनो एक दूसरे के काफी अरसे से पेहचानते थे। दोनो की जानपहचान होने के बाद दोस्ती हुई। 29 वर्षीय महिला और रंजन गुप्ता दोनो की अलग अलग शादी हुई हैं। लेकिन कुछ सालों से पीड़ित महिला का पति साथ नही रहता था। इसी मौके का फायदा उठाकर रंजन गुप्ता ने महिला से नजदीकियां बढाई। फिर महिला के घर कोई न होने का फायदा उठाकर महिला से जबरदस्ती रंजन गुप्ता ने बलात्कार करने की घटना सामने आई हैं। इस मांमले में पीड़ित महिला ने वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की हैं। घटना की जानकारी पुकिस को लगते ही रंजन गुप्ता फरार हो गया हैं। घटना की जांच में वाकड पुलिस जुटी हैं।