लड़कियों को पदयुत्तर शिक्षा मुफ्त मिलेगी

कर्नाटक सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय

बैंगलुरू : समाचार एजेंसी

कर्नाटक की काँग्रेस सरकार ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके अनुसार लड़कियों की प्राथमिक कक्षा से लेकर पदयुत्तर तक की पढ़ाई मुफ्त में होगी। निर्णय का पालन 1 अप्रैल से होगा। कर्नाटक सरकार ने इसके लिए 95 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

‘बैंगलुरू सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ के एक आयोजन में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने यह घोषणा की। कर्नाटक में लड़कियों की माध्यमिक शिक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त में की जाती है। नए निर्णय से लड़कियों को पदवी तक (डिग्री) और पदयुत्तर (मास्टर डिग्री)की पढ़ाई करने में भी सुविधा हो जाएगी.

इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस पृष्ठभूमि पर मुख्यमंत्री की यह घोषणा काफी महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है। इस बजट में छात्रों के लिए नि:शुल्क बस पास सेवा और पदवी लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नि:शुल्क लैपटॉप योजना प्रारंभ करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस बजट में इस निर्णय की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारामय्या के पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी है। इस बारे में उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी ने बताया कि प्रदेश सरकार 16 नए निवासी पदवी महाविद्यालय बनाने जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए भी ऊँची शिक्षा प्राप्त करना सरल हो सकें। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री की घोषणा से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या में वृद्धि होगी।