लुधियाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए ऐप, हेल्पलाइन शुरू की

चंडीगढ़, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के पहल के तहत पंजाब में लुधियाना पुलिस ने रात को या देर शाम कैब नहीं मिलने पर महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी की पेशकश की है। पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि पुलिस वाहन उन्हें मुफ्त में घर छोड़ेगा।

इसके लिए महिला को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 व 7837018555 पर कॉल करना होगा और वाहन के लिए आग्रह करना होगा।

यह सुविधा बारहों महीने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होगी।

अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने संकट में फंसी महिलाओं तक पहुंचने के लिए एक शक्ति ऐप भी लॉन्च किया है।