लाइसेंस के साथ ही अंग दान का संकल्प पत्र भी

नागपुर : पुणे समाचार

आरटीओ से लाइसेंस मिलने के साथ अंग दान का संकल्प पत्र भी दिया जाएगा, सरकार इस नीति पर कार्य कर रही है और जल्दी ही इसे अमल में लाया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके ज़रिए भविष्य में अंग दान के साथ जीवन दान का भी महती कार्य हो सकेगा। यह कार्य टीसीएस के सौजन्य से किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद के लिए राष्ट्रीय महामार्ग पर लगभग 700 विश्रामगृह (एमिनिटिज़) बनाए जाएँगे।