लाइव स्ट्रीमिंग ने की लाइफ की सेटिंग

 नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)| पेशे से आईटी प्रोफेशनल कश्मीर के सईद ने बिगो लाइव दो साल पहले ज्वाइन किया और लखनऊ की सादिया से जुड़ गए।

 किसी फिल्मी कहानी की तरह दोनों की सोच के परे उनके दिल मिल गए। घंटों तक बिगो लाइव पर एक दूसरे से दो सालों तक बात करने के बाद दोनों ने निकाह का फैसला कर लिया। सईद की मानें तो सादिया, जो बिगो लाइव के लिए नए होस्ट ढूंढने का अतिरिक्त काम करती हैं, उनके ब्रॉडकास्ट पर आईं और उनके गानों की पसंद पर फिदा हो गईं। सईद आज भी उस लम्हे को याद करते हैं जब उन्होंने सादिया को प्रोपोज किया था और उनकी शर्माती हुई हामी भरती मुस्कान पर वो फिदा हो गए थे।

इसी तरह सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश के गौरव और लुधियाना की अनामिका की कहानी भी किसी मूवी के प्लाट से कम नहीं है। दोनों अलग अलग शहरों से थे और बिगो लाइव ने दोनों को साथ लाया। दोनों मिले सोशल मीडिया पर। आपस में बात करने का जरिया बना बिगो लाइव, जब नजदीकियां बढ़ी तो दोस्त भी उनसे बिगो लाइव पर ही जुड़े। उनके परिवार भी आपस में मल्टी गेस्ट चैनल पर पहली बार मिले और इन मुलाकातों ने दोनों को शादी के अटूट बंधन में बांध दिया जहां प्रेमी जोड़े ने बिगो लाइव के सदस्यों को भी अपनी शादी में बुलाया।

गौरव के अनुसार, अब उनको बिगो लाइव पर सिर्फ दूर के रिश्तेदारों से बात करने का टाइम मिलता है पर अनामिका बिगो पर अभी भी जोर शोर से नए टैलेंट तलाशती रहती हैं। वह इस बात से खुश है कि बिगो लाइव जैसा माध्यम उनकी जिंदगी में आया नहीं होता तो वह कभी अनामिका से मिल नहीं पाते।

जहां टेक्नोलॉजी को एक ही छत के नीचे रहने वालों के बीच दूरियों का कारण बताया जाता है वहीं ये नवीनतम टेक्नोलॉजीज लोगों को आजीवन एक रिश्ते में बांध भी रही हैं।

शार्ट वीडियो जहां सोशल मीडिया की धूम को फीका कर रहा है वहीं कोई किसी बिछड़े से मिल रहा है तो कोई नया ही गुल खिला रहा है। इस दौड़ में जहां हर कोई लाइक्स बटोरने में लगा हुआ है वहीं बिगो लाइव लोगों को अपना हुनर लाइव दिखाने का मौका दे रहा है। इसका इस्तेमाल करके लोग जीवन साथी ढूंढ रहे हैं जिसमें कुछ को सफलता भी हाथ लगी है।