रिश्वत लेते हुए उप जिलाधिकारी भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के शिकंजे में

15 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते धराया

पुणे : पुणे समाचार

ज़मीन मिलने की अपील शिकायतकर्ता के पक्ष में हो सके इसके एवज में 15 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए उप जिलाधिकारी श्रीपती खंडू मोरे को भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई गुरुवार शाम साड़े पाँच बजे के आसपास की गई।

नव प्रशासकीय इमारत के भूमि अधिग्रहण कक्ष क्रमांक 11 में मोरे के साथ रामचंद्र पोपटराव खराड़े को भी गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार विरोधी विभाग से इस मामले की शिकायत एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने की थी। शिकायतकर्ता की फुफेरी बहन की भूमि के मामले में अपील की गई थी। उस अपील को शिकायतकर्ता के पक्ष में करने और पूर्वोक्त आदेश की प्रतिलिपि शिकायतकर्ता को देने के लिए मोरे ने 15 हज़ार रुपए की माँग की थी, जिसे लेते हुए मोरे को रंगे हाथों धर लिया गया।

उक्त कारवाई पुलिस उप अधीक्षक दत्तात्रय भापकर, जगदीश सातव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक उत्तरा जाधव के दल ने की।