राष्ट्र निर्माण में महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई : आंध्र प्रदेश के राज्यपाल

अमरावती, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने कहा कि महिलाओं ने राष्ट्र के निर्माण में महान भूमिका निभाई है।

हरिचंदन ने कहा, हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय अखंडता, शांति और सद्भाव को बनाए रखने में एक महान भूमिका निभाई है। महिलाएं हमेशा समाज की प्रेरणा रही हैं।

महिला दिवस पर सभी महिलाओं शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रही हैं। फिर चाहे वह स्वास्थ्य कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, डॉक्टर या नर्स किसी के भी रोल में रही हों।

हरिचंदन ने आगे कहा, हमारे समाज में महिलाएं पारिवारिक परंपरा और राष्ट्र निर्माण में निर्विवाद तौर पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं को ईश्वर की ओर से एक महान उपहार बताया।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसजीके