राष्ट्रीय शोध महोत्सव में महाराष्ट्र अव्वल

मुंबई : पुणे समाचार

पंजाब के चितकारा विश्वद्यालय में संपन्न हुए राष्ट्रीय शोध महोत्सव में महाराष्ट्र अव्वल रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की प्रीता नेगी ने इस महोत्सव में पहला स्थान हासिल कर महाराष्ट्र का सिर गर्व से ऊँचा किया है। प्रीता नासिक के के.बी.एच. दंत महाविद्यालय की छात्रा है।

अंबाला (पंजाब) के चितकारा विश्वविद्यालय में शोध महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में देश भर के विभिन्न महाविद्यालों के छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें प्रीता ने बाजी मारी। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने हाल ही में उसका सत्कार किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्र. कुलपति डॉ. मोहन खामगांवकर, रजिस्ट्रार डॉ. कालिदास चव्हाण, छात्र कल्याण विभाग के संचालक डॉ. संदीप गुंडरे, प्राचार्य संजय भावसार आदि उपस्थित थे।