रांची टेस्ट : खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया

रांची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां के झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के चायकाल के बाद का खेल खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 224 रन बना लिए थे।

अपने करियर का छठा और इस सीरीज का तीसरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 117 और अजिंक्य रहाणे 83 रनों पर नाबाद हैं।

भारत ने मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और कप्तान विराट कोहली (12) के विकेट गंवाए हैं।

भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।