रणवीर सिंह ने अजिक्य रहाणे को आईपीएल-2021 के लिए दी शुभकामनाएं

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह ने गुरुवार को किक्रेटर अजिक्य रहाणे को आईपीएल के नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दी।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अजिंक्य के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

फोटो के साथ उन्होंने लिखा, टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं, चैंपियन।

रणवीर आगामी फिल्म 83 में स्टार क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत की कहानी को दिखाया गया है।

कोरोना महामारी के चलते 2020 में यूएई में हुए आईपीएल के बाद अब नया सीजन भारत में होगा, जो 9 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा।

2021 में आयोजन के स्थानों में चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता शामिल हैं।

–आईएएनएस

एचके/एएनएम